60 साल की महिला से हाथ-पैर बां’धकर रे’प:शिवहार में ची’खने लगी तो जीभ का’टने की कोशिश

शिवहर में 60 साल की महिला के साथ हाथ-पैर बांधकर रेप का मामला सामने आया है। जब वो खुद को बचाने के लिए चीखने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने जीभ काटने की भी कोशिश की। महिला के शरीर पर कई जगह दांत से काटने के भी निशाना हैं। गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।

मेरे साथ आठ माह तक रोज़ हुआ गैंग रेप' - BBC News हिंदी

मामला शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला बेहोशी अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। परिजन ने उसे मुजफ्फरपुर SKMCH (श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

महिला के शरीर पर जगह-जगह दांत के काटने का जख्म है। महिला के पति ने SKMCH ओपी पुलिस को बयान दर्ज कराया है। इसमें उसने एक अधेड़ भरत झा पर रेप का आरोप लगाया है।घटना के बाद से ही वह गांव से फरार चल रहा है। महिला अभी आधी बेहोशी की हालत में है। उसने अपने पति के बयान को सही बताया है। होश में आने के बाद उसका फिर से बयान लिया जाएगा।

19 जून की है घटना
पति के अनुसार उक्त घटना 19 जून की है। जब वह सुबह शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपित ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बेहोशी अवस्था में गांव के ही एक बच्चे की नजर उस पर पड़ी। उसने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिवार वाले वहां पहुंचे तो वहां अस्त-व्यस्त हालत में महिला मिली। परिजन इसकी सूचना तरियानी थाना पुलिस को दी और उसे उपचार के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला के 4 बेटे-बहू और 8 पोते-पोतियां
महिला के पति ने बताया कि वह पंजाब में रहता है। पिछले कुछ दिनों से घर पर है। घर में पत्नी चार बेटे बहू और 8 पोते-पोतियां रहते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इतनी उम्र की महिला के साथ इतनी बड़ी घटना होना, यह हैवानियत से कम नहीं है।

इस संबंध में अस्पताल ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि महिला के पति के बयान मंगलवार की शाम दर्ज की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading