जिले में रूक-रूक कर हो रही बारिश से जर्जर सड़क पर जलजमाव हो गया है। इस जर्जर सड़क से सफर करने वाले लोग अक्सर दुर्घटना का शिकार होते रहते है। लेकिन जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है।
![]()
शहर के रेलवे स्टेशन से बसवरिया जाने वाली पथ में जगह-जगह गड्ढे बन गए है। बारिश का पानी लगा है। इससे लोगों को आवागमन मुश्किल हो रहा है। इसी तरह चकमहिला से मधुबन जाने वाली सड़क में कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। जिससे गुजरने वाले बाइक चालक गिरकर जख्मी हो जाते है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी प्रकार शहर के मोहल्लों में सड़कों की स्थति नारकीय हो गई है।

जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सड़क निमाण केलिए कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। मुश्किल बढ़ती जा रही है।


