पत्नी को किया किस तो लोगों ने पी’टा:अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय की पि’टाई, बोले- ऐसी ह’रकत यहां नहीं चलेगी

अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करते समय पति ने पत्नी को चूम लिया। यह देख वहां मौजूद कई लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। लोग इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने पति को पहले नहर में घेरकर पकड़ा, फिर घसीटते हुए पानी से बाहर लाए और जमकर पिटाई कर दी।

सरेआम पत्नी को किस करना पड़ा महंगा - चेतना मंच

घटना के दो वीडियो सामने आए
यह घटना मंगलवार की है। राम की पैड़ी पर मंगलवार को योग-डे पर योगाभ्यास हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि मंत्री के जाने के दो घंटे बाद की यह घटना है। देर रात इससे जुड़े दो वीडियो भी सामने आ गए। इसमें नहाते समय पति अपनी पत्नी को किस करता दिख रहा है। दूसरे में उसकी पिटाई की जा रही है।

पिटाई का तमाशा देखते रहे लोग
करीब 30 साल की उम्र के पति को 20 मिनट तक 2-3 लोगों ने पीटा। इससे उसके चेहरे, कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं। इस दौरान पत्नी अपने पति को छुड़ाने के लिए रोती- गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। वहां मौजूद अन्य लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे।

आसपास परिवार के साथ अन्य लोग नहा रहे थे
आपत्ति जताने वालों का कहना था कि उनके परिवार भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए। सूचना पर पहुंचे लक्ष्मण घाट चौकी के पुलिसकर्मियों ने मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

संतों ने जताई नाराजगी
श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा, “सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अभद्रता करना ठीक नहीं है। तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए। अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा।”

हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा, “अयोध्या के सरयू तट और राम की पैड़ी को चौपाटी बनाया जाना उचित नहीं है। यहां पर चूमना गलत है। लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया। इसको लेकर जल्द ही आंदोलन चलाया जाएगा। साथ ही ऐसे आचरण को न रोक पाने के दोषी प्रशासन के खिलाफ भी संत मुखर होंगे।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading