औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद में एक बार फिर प्रेम-प्रसंग का दु’खद अंत हुआ। दरअसल एक महिला को प्रेम जाल में प्रेमी ने फं’साया, जब वह प्रे’ग्नेंट हो गई तो प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी ह’त्या कर दी। बताया जा रहा है कि विधवा महिला जब प्रे’ग्नेंट हो गई, तब उसने प्रेमी को यह बात बताई तो प्रेमी उसे घुमाने ले गया।
अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गला का’टकर ह’त्या कर दी। सिर सौ मीटर दूर ले जाकर झाड़ियों में छि’पा दिया। महिला की पहले से ही चार बेटियां थीं। पुलिस ने प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला नीलम (37) रफीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस आ’रोपी से पू’छताछ कर रही है। दरअसल, नीलम के पति की मौ’त 6 साल पहले हुई थी। महिला की चार बेटियां है।
पति की मौ’त के बाद से ही महिला का प्रेम प्र’संग गोह थाना क्षेत्र के सोहलपुरा गांव निवासी कौशल दास (40) से चल रहा था। इस बीच महिला प्रे’ग्नेंट हो गई। महिला ने यह जानकारी अपने प्रे’मी को दी। इसके बाद वो महिला को रास्ते से ह’टाने की योजना तैयार करने लगा।
मृ’तका की सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी की उम्र करीब 11 साल है, जबकि तीसरी की उम्र 10 व चौथी बेटी की उम्र आठ साल है। सबसे छोटी बेटी सोमवार को मां के साथ ही गई थी। उसने बताया कि मां की त’बीयत खराब थी।लिहाजा वे फुआ के घर जापी गांव में पैसा लेने गई थी, लेकिन वहां पैसा नहीं मिला। इसके बाद वे लोग सोहलपुरा आरोपी कौशल के घर पहुंची। वहीं रात में रुक गई। इसके बाद मंगलवार को गांव के ही एक खेत में महिला का श’व मिला। पुलिस ने कौशल और उसके दो साथियों को गि’रफ्तार किया है, तब जाकर ह’त्या का खुलासा हुआ।
