पटना; मामा-भांजा की बरामदी के लिए चार घंटे अशोक राजपथ जाम

लापता मछुआरों की सकुशल बरामदी के लिए परिजनों संग स्थानीय लोगों ने अशोक राजपथ जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने बांस बल्ला लगाकर चार घंटे तक आलमगंज थाना क्षेत्र के मछुआटोली के पास टायर जलाकर वाहनों का परिचालन ठप रखा। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया।

यमन से भागकर समुद्री रास्ते से लौटने वाले नौ मछुआरों की कहानी - BBC News  हिंदी

पांच दिनों से लापता माम-भांजा का सुराग नहीं मिलने से मंगलवार की सुबह परिजन आक्रोशित हो गए और अशोक राजपथ जामकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के मछुआ टोली किा रहने वाला मो. रियाज और मो अल्लाउद्दीन 16 जून से लापता है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा लगते हैं और दोनों मछली का व्यवसाय करते हैं।

दोनों 16 जून को खाजेकलां थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट पर मछली मारने गए थे। परिजनों ने सीढ़ी घाट के पास रहने वाला मनोज कुमार पर अपहरण की आशंका जताते हुए कहा कि वह अक्सर मछली की मांग करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

परिजनों का कहना था कि लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अभीतक पुलिस छानबीन नहीं कर रही है।

खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि लापता युवकों की तलाश में दियारा क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है। पुलिस नामजद अभियुक्तों का पता लगा रही है। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.