स्कूल में विधायक बोले- इसलिए मम्मी ने चाय पे बुलाया…:निरीक्षण करने क्लास रूम पहुंचे विनय बिहारी

BJP के लौरिया विधायक विनय बिहारी का बुधवार को एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक एक क्लास रूम में है और बच्चों को संगीत पढ़ाने के साथ गाना सुना रहे हैं।

निरीक्षण करने क्लास रूम पहुंचे विनय बिहारी, छात्रों को पढ़ाया संगीत का पाठ  | BJP MLA Vinay Bihari becomes teacher, Arrived to inspect the school,  taught music lessons to children in the

विधायक ने क्लास रूम में बच्चों को कई गाने जैसे ‘इसी लिए मम्मी में मेरी तुम्हे चाय पे बुलाया है…, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए….. और हुस्न पहाड़ों’ गाकर बच्चों को संगीत पढ़ाया।

इसी दौरान विधायक का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

बीजेपी विधायक अपने ही विधानसभा क्षेत्र के लौरिया प्रखंड मुख्यालय के पास साहु जैन उच्च विद्यालय में बुधवार को निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान 9वीं क्लास के बच्चों को संगीत पढ़ाया और क्लास रूम में ही बच्चों को गाना गाकर सुनाया।

क्लास लेने के दौरान विधायक विनय बिहारी ने बच्चों को संगीत के बारे में समझाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, मजिस्ट्रेट और शिक्षक अवधेश प्रसाद सिंह, सतेंद्र दुबे, आनंद दुबे भी मौजूद रहे। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading