हरिद्वार में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शामिल होने के लिए बिहार फ्रेंचबॉक्सिंग टीम रवाना

मुजफ्फरपुर : 25 से 28 जून तक तीन दिवसीय हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल इंटर स्कूल व इंटर कॉलेज सवात् फ्रेंचबॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2022 के लिए बिहार फ्रेंचबॉक्सिंग टीम को रवाना किया गया। इस टीम में बिहार से कुल 19 बॉक्सरों के साथ मुख्य तकनीकी पदाधिकारी सह मुख्य कोच सिहान इंजीनियर राहुल श्रीवास्तव, टीम मैनेजर सेंशाई बबली सिंह व उपासना ऑफिसियल के तौर पर रवाना हुई।

ये सभी बॉक्सर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर राज्य सवात संघ बिहार के कोषाध्यक्ष शिल्पी सोनम, एथलीट कमीशन के चेयरमैन नितेश कुमार, एशियन मेडलिस्ट निर्मल राज समेत सभी पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी।

बता दें कि पिछली बार बिहार ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान पर था। इस बार बिहार सिर्फ असौत फाइट में भाग ले रहा है। हालांकि, नेशनल स्तर पर फाइट का नाइट मैच भी होना था, लेकिन उस मैच के रद्द हो जाने के कारण बिहार के करीब पंद्रह से अधिक खिलाड़ी इस बार भाग नहीं ले रहे है। वहीं उम्मीद है कि अगस्त में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में उन्हें मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.