सिपाही को साथियों ने पी’ट-पी’ट कर मा’र डा’ला, शराब पीने के बाद हुआ था वि’वाद; पुलिस महकमे में ह’ड़कंप

छत्तीसगढ़ में एक सिपाही की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सिपाही की हत्या का आरोप उसके ही साथियों पर है। सिपाही की हत्या की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सिपाही को साथियों ने पीट-पीट कर मार डाला, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद; पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कस्बे की है। मृतक सिपाही का नाम संजय यादव बताया जा रहा है। 29 साल के संजय यादव महेशगंज थाना क्षेत्र के रायगढ़ गोली के पुरवा के रहने वाले थे और छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात थे।

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि कुंडा कस्बे में एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान साथियों से संजय यादव की बहस हो गई थी। जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात संजय यादव और उनके साथियों ने एक पेट्रोल पंप के पास शराब पी थी। इसके बाद इन सभी ने ढाबे में खाना खाया था।

जानकारी के मुताबिक, खाने का ऑर्डर देने को लेकर संजय यादव की अपने साथियों से कहासुनी हो गई। ढाबे से बाहर निकलते ही संजय यादव और उनके साथियों के बीच मारपीट हो गई। संजय के साथियों ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटा था। जान बचाकर भागने के दौरान संजय एक नाले में गिर गये। इसके बाद उनके साथी वहां से फरार हो गये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading