27 से 29 जून तक परिवर्तित मार्ग छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी सप्तक्रांति सुपरफास्ट और अवध एक्सप्रेस ट्रेन

मुजफ्फरपुर, रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर मुजफ्फरपुर-कपरपुरा के बीच ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। बताया जा रहा है कि 27 से 29 जून तक 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार टर्मिनल सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

इसी तरह 27 से 29 जून तक 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-गोरखपुर के बदले छपरा-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। वही, 25 से 27 जून तक 19037 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी अवध एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के बदले गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते आएगी।

वहीं 27 व 29 जून को 12537 मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-गोरखपुर के बदले छपरा-गोरखपुर के रास्ते जाएगी। इसके अलावा, 27 व 29 जून को 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर-नरकटियागंज के बदले गोरखपुर-छपरा के रास्ते आएगी। साथ ही, 27 जून को 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल नरकटियागंज-गोरखपुर के बदले छपरा-गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading