बाढ़ः प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की क’रतूत, स्कूल गई छात्रा का किया यह हा’ल

पटना : बिहार के बाढ़ में एक निजी स्कूल के शिक्षक का राक्षसी चेहरा उजागर हुआ है। बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैजाजावापर मोहल्ले में निजी स्कूल के शिक्षक ने सात साल की छात्रा का डंडे से इतनी पिटाई की कि उसकी पीठ पर जख्म के निशान साफ सफ दिख रहे हैं।

बाढ़ः प्राइवेट स्कूल के शिक्षक की करतूत, स्कूल गई छात्रा का किया यह हाल

पीड़ित छात्रा श्रद्धा कुमारी (7वर्ष ) दलित समाज की है। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। बेरहमी से पिटाई का मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आरोपित स्कूल के संचालक को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में गुलाबबाग नया टोला निवासी छात्रा की मां चांदनी देवी का कहना है कि उसकी बच्ची को शिक्षक ने अकारण बेरहमी से पीटा। पूर्व में भी शिक्षक ने पिटाई की थी। वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। उसके पति अंकित कुमार का निधन हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

हालांकि स्कूल संचालक की ओर से मामले को पैचअप की कोशिश की जा री है। बताया गया है कि उनके आदमियों के  द्वारा पीड़िता पर केस उठाने को लेकर दवाब दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.