BRA बिहार यूनिवर्सिटी: छात्र एक-रजिस्ट्रेशन नंबर दो, आठ हजार छात्रों के डबल रजिस्ट्रेशन से खलबली

मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विवि में आठ हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन फॉर्म कॉलेजों की लापरवाही से दो बार विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लोड हो गया था।

MP College Admission: सत्यापन में गड़बड़ी होगी तो नहीं मिलेगा कॉलेज में  एडमिशन | If there is a mistake in the verification, then you will not get  admission in the college

इस कारण इन छात्रों का दोहरा रजिस्ट्रेशन हो गया। बिहार विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। मामला उजागर होने पर सभी कॉलेजों के साथ विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है।

कंट्रोलर ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान छात्रों ने गलती से दो बार आवेदन कर दिया। एक बार फॉर्म में विषय या कॉलेज गलत भरने के बाद छात्र ने दोबारा सुधार कर फिर से फॉर्म सबमिट कर दिया। कॉलेजों ने भी बिना जांच किए फॉर्म को दो बार विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया।

बताया कि अगर किसी छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर के अपलोड होने में दिक्कत हुई तो कॉलेज ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आगे अंग्रेजी का ए या स्लैस लगाकर उसे अपलोड कर दिया। इसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन दो बार दिखाने लगा। यूएमआईएस में जब छात्रों के रजिस्ट्रेशन का सत्यापन हुआ तो देखा गया कि एक छात्र दो बार फॉर्म अपलोड है।

सत्यापन के बाद 7976 छात्रों का दूसरा वाला रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। अभी 24 छात्रों का दूसरा रजिस्ट्रेशन  बचा है जिसे सत्यापित किया जा रहा है।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी कॉलेजों से ऐसे दो बार हुए रजिस्ट्रेशन की सूची निकालकर उसका सत्यापन किया गया है। सत्यापन के दौरान कई छात्रों से फोन पर बात भी की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading