भागलपुर में बड़ी वा’रदात, स्वर्ण का’रोबारी से ब’दमाशों ने 30 किलो चांदी लू’टी

बिहार के भागलपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक स्वर्ण कारोबारी से 30 किलो चांदी लूट लिया। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

भागलपुर में बड़ी वारदात, स्वर्ण कारोबारी से बदमाशों ने 30 किलो चांदी लूटी

जानकारी के अनुसार स्वर्ण कारोबारी रतनलाल शर्मा के पुत्र पवन शर्मा  से एक अपाची बाइक पर दो नकाबपोश अपराधियों ने 30 किलो चांदी का थैला लूटकर फरार हो गये। लूटी गई चांदी  की कीमत 18 से 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

पवन वर्मा ने बताया कि मेरे पिता बीते दिनों कोलकाता गए थे। कोलकाता से सुबह भागलपुर बस स्टैंड कोयला डिपो के पास उतरे और मुझे चांदी का थैला थमा कर कुछ काम करने की बात कह कर चले गये।

इसके वह चांदी का थैला लेकर जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने स्कूटी रोक कर हथियार के बाल चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.