आज मुजफ्फरपुर में एचडीएफसी बैंक ऑपरेशन टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुजफ्फरपुर के ऑपरेशन टीम के क्लस्टर हेड हिमांशु चटर्जी के नेतृत्व में आज एमआईटी कॉलेज के प्रांगन में वृक्षारोपण ये कार्यक्रम हुआ।

मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और एमआईटी कॉलेज के प्रिंसिपल चन्द्रभूषण महतो के साथ HDFC बैंक के ऑपरेशन मैनेजर विकाश सिंह ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि आज के इस संरक्षण को लेकर अत्यधिक पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण परिवर्तन के दौर में हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होना होगा।

कार्बन उत्सर्जन कम करना होगा जिससे की हमारा पर्यावरण साफ़ व सुरक्षित हो सके। HDFC बैंक ने 300 फलदार वृक्ष लगाने का काम किया हैं। कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के आलोक झा, कुमार अमित, पंकज, कुमार, रिंतु और रिषी उपस्थित थे ।





