धनबाद: न’शे में धुत दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पर फेंके फूल, वर-वधू पक्ष में ज’मकर हुई मा’रपीट; बिना दुल्हन वापस लौटी बारात

धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान 12 जून को वर-वधू पक्ष के बीच हुई मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

167 Indian Dulhan Images Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images -  iStock

आरा निवासी दुल्हन के पिता की शिकायत पर धनसार पुलिस ने दूल्हे लोकेश सिंह सहित उसके पिता उमेश सिंह, भाई कौशल सिंह व अन्य लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होते ही धनसार पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

आरा भोजपुर जिला निवासी दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की शादी अनुग्रह नगर धनसार निवासी उमेश सिंह के पुत्र लोकेश सिंह के साथ तय हुई थी। दहेज के रूप में गहने, फ्रीज, कीमती कपड़े सहित दस लाख की संपत्ति दी थी। शादी के दौरान ही लड़के के पिता उमेश सिंह पांच लाख और दहेज मांगने लगे।

असमर्थता जताने पर 12 जून की रात जोड़ाफाटक रोड स्थित श्रीराम मंदिर में शादी के दौरान ही नशे में धुत दूल्हे सहित उसके दोस्तों ने शादी में पहुचीं दुल्हन पक्ष की युवतियों से दुर्व्यवहार किया। मारपीट कर कई महिलाओं का सिर फोड़ दिया।

मालूम हो कि 12 जून को शादी के दौरान नशे में धुत दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन पर फूल फेंक दिए थे। इसके बाद शादी समारोह में मारपीट हो गई थी। इस दौरान वधू पक्ष की दो महिलाओं का सिर फट गया था।

सूचना पाकर धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को तत्काल समझा बुझाकर शांत कराया था। बाद में घटना से आहत लड़की ने शादी नहीं की। बगैर शादी के ही लड़की पक्ष आरा भोजपुर लौट गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.