गंदगी और कूड़ा फेंक कर मेन नाला के बहाव को बाधित करने वालों को चे’तावनी, नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी…

मुजफ्फरपुर : नगर निगम के दावों के अनुसार फरदो सहित अन्य आउटलेट की उड़ाही का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरी ओर लोग गंदगी और कूड़ा फेंक कर मेन नाला के बहाव को बाधित कर रहे है।

 

मामले में आदेश के बाद भी जुर्माना की कार्रवाई अभी तक नहीं शुरू हुई है। इस पर नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर नगर आयुक्त ने सभी अंचल निरीक्षक व वार्ड इंस्पेक्टर को रिपोर्ट करने को कहा है।

गंदगी फैलाने पर अभी तक कितने लोगों को जुर्माना किया गया, इसका ब्योरा उपलब्ध कराना है। बता दें कि निगम प्रशासन की ओर से 15 दिन पहले इस बारे में आदेश जारी किया गया था।

मोतीझील से स्टेशन रोड हो या सुतापट्टी लगभग सभी इलाकों में उड़ाही और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कारण जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गंदगी फैलाने के मामले में जुर्माना की वसूली करने से अंचल निरीक्षक व वार्ड जमादार बच रहे है।

बता दें कि केदारनाथ रोड, अघोरिया बाजार, तिलक मैदान रोड, ओरिएंट क्लब रोड, बैरिया से लक्ष्मी चौक रोड, कल्याणी चौक, बैंक रोड जैसे इलाकों में पहले से जलजमाव के कारण लोग मुसीबत में है। इस कारण लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading