मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के प्रकश झा को एक बार फिर प्रेसिडेंट क्लब सम्मान से  सम्मानित

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर निवासी प्रकाश झा को एक बार फिर पोर्टब्लेयर (अंडमान) में प्रेसिडेंट क्लब सम्मान से सम्मानित किया गया है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में पिछले सात सालों से लगातार शानदार प्रदर्शन करनेवाले और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सर्वोच्च सम्मान एमडीआरटी/जेओटीसी/सीओटी और प्रेसिडेंट क्लब से सम्मानित होने वाले अभिकर्ता प्रकाश झा को एक बार फिर से अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर शहर में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रेसिडेंट श्री दुर्गादास जी के द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।

बता दें कि प्रकाश झा उत्तर बिहार के एक मात्र ऐसे अभिकर्ता है जो कि इस साल प्रेसिडेंट क्लब के सदस्य बने है। मुजफ्फपुर के माड़ीपुर चित्रगुप्तपुरी में रहने वाले प्रकाश झा मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ परमानंदपुर के निवासी है।

इस सम्मान के अतिरिक्त प्रकाश झा विदेशों में भी कई बार एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सर्वोच्च अधिकारियों के द्वारा सम्मानित हो चुके है।

आने वाले दिनों में प्रकाश झा बहुत सारे विदेशो में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा आयोजित होने वाले ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने वाले है, जिसमें एमडीआरटी कन्वेंशन में सीओटी क्वालीफायर के रूप में अमेरिका में और जेओटीसी क्वालीफायर के रूप में सिंगापुर और हांगकांग कन्वेंशन के साथ साथ अगले महीने आयोजित होने वाले ऊंटी कन्वेंशन प्रमुख है। इस उपलब्धि पर एसबीआई परिवार व शहर के लोगों ने प्रकाश झा को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.