डीएलएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से…

मुजफ्फरपुर : डीएलएड सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन के लिए 17 जुलाई तक का समय दिया गया है।

वहीं परीक्षा शुल्क 19 जुलाई तक स्वीकार किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर मुजफ्फरपुर सहित राज्य के सभी जिलों में स्थित बिहार बोर्ड से संबद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में नामांकन होगा।

बोर्ड की ओर से कहा गया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। ढाई घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 450 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर होने पर एक अंक काट लिया जाएगा।

डीएलएड में नामांकन के लिए प्लस टू उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जो कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल किए हो, हालांकि एससी-एसटी व दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी गई है।

उम्र सीमा सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए एक जनवरी 2022 की 17 वर्ष निर्धारित है। प्लस टू में उर्दू विषय से पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों के लिए डीएलएड में दस फीसदी सीट आरक्षित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading