जर्मनी में भारतीयों के बीच मोदी:इमरजेंसी पर बोले PM- 47 साल पहले आज के दिन डेमोक्रेसी को कुचलने की कोशिश हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-7 के 48वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी के म्यूनिख में हैं। वहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी के भाषण से पहले राष्ट्रगान हुआ। भाषण के दौरान मोदी ने सबसे पहले पूछा- कैसे हैं आप सब।

narendra modi talks about strength of india in germany modi modi resonated  in munich mtj | PM Modi In Germany: जर्मनी में प्रधानमंत्री मोदी ने बतायी  भारत की ताकत, म्यूनिख में गूंजा

मुझे बताया गया कि आप में कई लोग बहुत लंबा सफर करके आए हैं। मैं आप सभी में भारत की एकता और बंधुत्व का दर्शन कर रहा हूं। आपका यह स्नेह मैं कभी नहीं भूल सकूंगा। जो लोग हिंदुस्तान में यह देख रहे होंगे, उनका भी सीना गर्व से भर गया होगा।

मोदी ने कहा- आज 26 जून है जो डेमोक्रेसी के लिहाज से अहम है। आज से 47 साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। इसी दिन डेमोक्रेसी पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद लोकतंत्र की जीत हुई। भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया।

आज भारत के हर गांव में बिजली: पीएम
आज भारत का हर गांव खुले में शौच से मुक्त है। हर गांव में बिजली है। 99 फीसदी लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस है। हर परिवार बैंकिंग से जुड़ा है।

हर गरीब को पांच लाख रुपए के इलाज की सुविधा उपलब्ध है। भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है। हर महीने एवरेज 5 हजार पैट्रन फाइल होते हैं। यह लिस्ट बहुत लंबी है। मैं बोलता जाऊंगा तो आपके डिनर का टाइम हो जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading