तेजस्वी यादव ने किया बड़ा खेला, बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के 5 में से चार विधायक आरजेडी में शामिल

बिहार में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के पांच में से चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए हैं। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को छोड़कर अन्य चारों विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ विधानसभा स्पीकर से मिलने पहुंचे।

AIMIM chief Asaduddin Owaisi special message to Muslims told Samajawdi  Party is useless - उपचुनाव नतीजों के बाद असदुद्दीन ओवैसी का मुसलमानों को  खास संदेश, सपा को बताया निकम्मी ...

आरजेडी ने बिहार में ओवैसी की पार्टी में बड़ी टूट की है। तेजस्वी यादव बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में पूरी जानकारी देंगे। बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में ओवैसी की AIMIM से 5 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से चार विधायकों ने अब पार्टी का दामन छोड़ दिया है। इनमें शाहनवाज, मोहम्मद अनजर नईमी, मोहम्मद इजहार असफी और सैयद रुकनुद्दीन का नाम शामिल है।

बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनी आरजेडी

ओवैसी की पार्टी से चार विधायकों के आने के बाद आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पार्टी के अब कुल 80 विधायक हो गए हैं। बीजेपी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसके विधायकों की संख्या 78 है।

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव लंबे समय से एआईएमआईएम का आरजेडी में विलय करना चाहते थे। वे लगातार ओवैसी की पार्टी के विधायकों के संपर्क में थे। हालांकि, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से विलय की बात नहीं बन पाई। मगर तेजस्वी पांच में से चार विधायकों को अपने दल में शामिल करने में सफल रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading