भोजपुर में गंगा में डूबने से युवक की मौ’त:मछली के लिए जाल लगाने के दौरान पैर फिसला

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत मौजमपुर काली मां मंदिर के समीप गंगा नदी में डूबने एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत चैन छपरा महुली घाट गांव निवासी रामकिशुन बिंद का 38 वर्षीय पुत्र मनोज बिंद है।

वह पेशे से मछली मारने का काम करता था। इधर मृतक के चचेरे भाई अशोक बिंद ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने बड़े बेटे हरी के साथ मछली मारने मौजमपुर गंगा घाट पर जाल लगाकर मछली मारने गया था। मछली मारने के लिए जाल लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया।

वह नदी में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घंटो बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन गंगा नदी के पास पहुंचे। जहां उन्होंने उसका गमछा और चप्पल पड़ा था। उसके चप्पल व गमछी को देखकर परिजनों ने नदी किनारे खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटित घटना के बाद मृतक परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.