मुजफ्फरपुर में वज्रपात से 2 की मौ’त:तीन युवकों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की हा’लत गंभीर

मुजफ्फरपुर में बुधवार को अलग-अलग दो इलाके में ठनका गिरा। इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। इसमे दो लोगो की मौत हो गई। जबकि, 1 घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के कांटी और सकरा थाना क्षेत्र की है।

thunderstorm in bihar caused three death in madhubani weather news bihar  today skt | बिहार में ठनका गिरने से मौत का सिलसिला जारी, मधुबनी में दो  किशोरियों समेत तीन की मौत से

जहां ठनका गिरने से दो लोगो की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पहला मामला कांटी थाना क्षेत्र के विष्णुदत्तपुर गाव की है। जहां बुधवार को ठनका की चपेट में आने से विष्णुदत्तपुर निवासी भोला साह के 35 वर्षीय पुत्र संदीप साह की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वही, लोगों ने मामले की सूचना कांटी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इधर, स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि संदीप शौच के लिए घर से निकला था। इसी दौरान उसपर ठनका गिर गया। वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मामले में कांटी पुलिस ने बताया कि इलाके के विष्णु दत्त गांव मे ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी घटना सकरा थाना क्षेत्र के हसनपुर बगाही की है। जहां ठनका की चपेट में 2 लोग आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक 20 वर्षीय राकेश कुमार थे। वहीं दूसरे कि हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल रेफर कर दिया है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.