उफान पर नदियां-आफत में जान:बिहार में बाढ़ का नजारा, कटाव की डराने वाली तस्वीरें; जमजमाव से जीवन अस्त-व्यस्त

बिहार में लगातार हो रही बारिश से सूबे में एक बार फिर तबाही का मंजर दिखने लगा है। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। सीमांचल सहित कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। अमूमन हर जिले में जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

अररिया में बंद हुई बारिश, लेकिन अभी भी नदी उफान पर।

इस बीच बुधवार को चार जिलों में पांच लोगों से वज्रपात से मौत हो गई। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के स्‍वजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। बाढ़ के बीच राहत की खबर यह है कि गंडक नदी के जलस्‍तर में कमी आई है। वाल्‍मीकिनगर स्थित गंडक बराज से अभी 2 लाख 30 हजार क्‍यूसेक पानी डिस्‍चार्ज हो रहा है। ऐसे में आइए देखते बिहार के जिलों में क्या हाल है।

बगहा के मसान नदी के जलस्तर में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

शिवहर में बागमती नदी के ऊफान के कारण रोड कटना शुरू हो गया है। जिले के आधा दर्जन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।

सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा।

अररिया में नूना नदी के धारा परिवर्तन से आधा दर्जन परिवारों का घर नदी में समाया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading