बिहार में लगातार हो रही बारिश से सूबे में एक बार फिर तबाही का मंजर दिखने लगा है। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। सीमांचल सहित कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। अमूमन हर जिले में जलजमाव ने लोगों की मु’श्किलें बढ़ा दी है। बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित हो रही है।
इस बीच बुधवार को चार जिलों में पांच लोगों से व’ज्रपात से मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृ’तकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है।
बाढ़ के बीच राहत की खबर यह है कि गंडक नदी के जलस्तर में कमी आई है। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से अभी 2 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।


