आजमगढ़ में सड़क के किनारे मिली सिर कटी ला’श:मामले की शिनाख्त के लिए पांच टीमें की गई गठित

उत्तर प्रदेश : आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बस्ती उगर-पट्टी गांव से बाहर नहर की पुलिया के नीचे एक सिर कटी हुई लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना पुलिस को सुबह नौ बजे मिली है।

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर में पुलिया के नीचे सिर कटी लाश मिलने के बाद घटनास्थल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते जिले के एसपी अनुराग आर्य।

सूचना मिलते ही जिले के एसपी ने कंधरापुर थाना प्रभारी और रानी की सराय थान के साथ ही SOG टीम, फारेंसिक टीम व अपर पुलिस अधीक्षक नगर को मौके पर भेजा गया। घटना स्थल का निरीक्षण जिले के एसपी अनुराग आर्य ने भी किया।

खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन
घटनास्थल का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे जिले के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात युवक का शव है जिसकी उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष प्रतीत हो री है। घटनास्थल पर ब्लड स्टेन्स न होने का कारण यह प्रबल सम्भावना है कि घटना किसी अन्य जगह कर डेड बॉडी यहां लाकर फेंकी गई है। डेड बॉडी के पास एक बोरे में एक महिला के कुछ कपड़े व सैंडल व एक पुरुष के कपड़े मिले हैं।

जिससे व्यक्तिगत सम्बन्धों की वजह से घटना होने की सम्भावना प्रतीत हो रही है। इसके बाद भी पुलिस सभी एंगल्स पर विस्तृत जांच कर रही है। डेड बॉडी को शिनाख्त हेतु पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

आस-पास के थानों में गुमशुदगी के बारे में पता कराया जा रहा है। शिनाख्त करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है, जिससे घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.