MUZAFFARPUR : सट्टे के अड्डों पर चला QRT टीम का डंडा

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस को बार-बार मिल रही शिकायतों पर आज सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक स्थित सट्टा के अड्डे को QRT की टीम ने ध्वस्त किया। सदर थाना क्षेत्र में करीब 5 अवैध अड्डा था संचालित साथ ही कई ताड़ी दुकान को भी ध्वस्त किया गया है। वहीं छापेमारी करने पहुंची टीम के पहुंचते सट्टेबाज को भनक लगते ही सभी सट्टेबाज भाग निकले। QRT प्रभारी आरपी गुप्ता के नेतृत्व में किया गया है कार्रवाई।

मुजफ्फरपुर शहर में जुआ-सट्टे का कारोबार दिन-प्रतिदिन पैर पसार रहा है। जिससे शहर के युवा भी इस गौरखधंधे की चपेट में आ रहे हैं। गाव में खुलेआम चल रहे सट्टे पर पुलिस की कार्रवाई न होने के कारण जुआरियों के हौसले बुलंद है। लोगों का आरोप है कि इस काले धधे के कारण शहर का माहौल बिल्कुल खराब हो चुका है। जिससे कई बार पुलिस में भी शिकायत दी गई है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों का कहना है कि शहर में चल रहे जुए व सट्टे के कारोबार से युवा वर्ग अपराध की दुनिया में लगातार अपने पैर पसार रहा है। सट्टे की लत के कारण गाव व आस-पास के क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाएं भी बढ़ती जा रही है।

अब हालात ये हैं कि शहर के चंदवारा, लकड़ी ढाही, मालीघाट, सोडा गोदाम, खादी भंडार चौक, मदरसा चौक, पक्की सराय, कच्ची सराय, महाराजी पोखर, चकबासु, बालूघाट नाला रोड, चतुर्भुज स्थान, माड़ीपुर, भगवानपुर सहित शहर के आस-पास के क्षेत्रों में तक़रीबन 200 से भी ज्यादा जगहों पर सट्टा कारोबार खुलेआम चल रहा है। कार्रवाई के नाम पर पुलिस न तो कदम उठा रही है और न ही कलम। नतीजतन शहर में सट्टा कारोबार खुलेआम चल रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading