
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जीआरपी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जंक्शन पर चेकिंग के दौरान लगभग 20 किलो गांजे और 20 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ट्रेनों में रूटीन चेकिंग के दौरान बिहार संपर्क क्रांति और बाघ एक्सप्रेस में जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति दरभंगा जिला के जाले का रहने वाला बताया गया है। रेल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी रेल थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने दिया।
