ककोलत जलप्रपात में आया सैलाब, सैलानियों के बीच म’ची अ’फरात’फरी

नवादा : बिहार का कश्मीर के रूप में शुमार नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में स्थित ककोलत जलप्रपात में अचानक सैलाब आने से अफरातफरी मच गयी। स्थिति यह हो गई कि ककोलत जलप्रपात के पानी की रफ्तार काफी तेज हो गयी और कुंड में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लग गया। उस वक्त जलप्रपात में तकरीबन एक हजार सैलानी मौजूद थे और जलप्रपात का लुत्फ उठा रहे थे।

अचानक पानी की रफ्तार की गर्जना और जलस्तर में वृद्धि से ककोलत में अफरातफरी मच गयी। जलप्रपात में मौके पर मौजूद रहे ककोलत के केयरटेकर यमुना पासवान ने अपने कार्यकर्ताओं की मदद से एक-एक कर सभी सैलानियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। तकरीबन एक घंटे से अधिक समय तक सैलाब का असर रहा।

दोपहर करीब एक बजे पानी का वेग थमा और सैलाब शांत पड़ गया। इसके बाद सैलानियों ने पुन: जलप्रपात का लुत्फ उठाया। ककोलत के केयरटेकर के मुताबिक जलप्रपात में कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी सैलानी सुरक्षित वापस निकाल लिये गये।

बताया जाता है कि सुबह से ही बुधवार को जिले में रूकरूक कर बारिश हो रही थी। केयरटेकर के मुताबिक ककोलत में भी सुबह करीब 10 बजे से बारिश हो रही थी। बीच-बीच में बारिश तेज हो रही थी। बताया जाता है कि बारिश के मौसम में अक्सर ककोलत आये सैलानियों को सैलाब का कहर झेलना पड़ता है।

पिछले कुछ वर्षों में सैलाब के कारण ककोलत को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि इस बार कोई नुकसान नहीं हुआ। नीचे की दुकानें, ककोलत की सीढ़ियां व रेलिंग आदि सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading