मेरे साथ रे’प होता है…:समस्तीपुर में दु’ष्कर्म की कोशिश का VIDEO सोशल मीडिया पर भेजा

समस्तीपुर में एक बेटी ने सोशल मीडिया पर दो VIDEO पोस्ट करके अपने साथ रेप की बात कही है। पहले वीडियो में एक व्यक्ति उसके साथ रेप की कोशिश कर रहा है।

Sambhal: Rape with a girl also made viral by making a video case against three including two women - संभलः युवती के साथ रेप, वीडियो भी बनाकर किया वायरल, दो महिलाओं समेत

दूसरे वीडियो में उसने अपने साथ हुई हैवानियत को बताया है। उसने कहा कि मम्मी-पापा और चाचा रुपए लेकर उससे गंदा काम कराते हैं। पुलिस को शिकायत की तो रात में पिता ने गलत काम किया। थाने के एसआई और मुखिया ने भी ऐसी ही हरकत की।

नाबालिग की उम्र 15 साल है। मामला जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मां-बाप को हिरासत में ले लिया है।लड़की ने वीडियो में कहा है कि मेरे घर पर पुलिस ने रेड भी मारी, लेकिन परिवार वालों ने रुपए दे दिए। पुलिस ने मामला दबा दिया। इसके बाद रात में पिता ने उसके साथ गंदा काम किया।

बोली- मुखिया ने रेप किया प्रयास,एसआई ने किया रेप

बेटी ने कहा है कि मुखिया निरंजन सिंह दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने हसनपुर थाना के एक एसआई मनोज कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि हमें स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं था, इसके कारण हमने आवेदन नहीं दिए हैं।

विरोध करती तो मां मारती थी

नाबालिग ने कहा कि मां रुपए लेकर उससे यह काम जबरदस्ती करवा रही है। उसने जब इसका विरोध किया तो पिता, चाचा और मां ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से यह बात उसने किसी को नहीं बताई। यही वजह है कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर न्याय मांगी है।

लड़की महिला थाना के हवाले हुई, पुलिस जांच में जुटी

मामले में सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि युवती को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। महिला पुलिस उससे पूछताछ कर जानकारी ले रही है। उसके मां-पिता को भी हिरासत में लिया गया है। वह आवेदन में जो लिखकर देगी, उस पर एफआईआर दर्ज होगी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस दारोगा पर रेप का आरोप है, वह फिलहाल छुट्टी पर है। अगर लड़की उसके खिलाफ प्राथमिकी करती है तो उसे भी गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading