12 जुलाई को पीएम मोदी आएंगे बिहार, विधान सभा अध्यक्ष से मिले नीतीश कुमार

पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जल्द ही बिहार दौरा होने वाला। वे विधान सभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ के लोकार्पण में के लिए पटना आने वाले हैं। इसकी तैयारी विधान सभा और सरकार के स्तर पर पिछले कई दिनों से की जा रही थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी जल्द बिहार दौरे पर आएंगे.

बता दें कि बिहार विधान सभा में बने शताब्दी स्थिति स्तंभ का शिलान्यास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था और अब उसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी 12 जुलाई को संभावित है। इसकी जानकारी मिलने के बाद के बाद पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां बिहार में की जा रही हैं।

बिहार विधान सभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में पहुंचे और उन्हें इस बात की जानकारी दी कि पीएम मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर आ सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार आने की खबर जैसे ही सरकार के अधिकारियों और विधान सभा अध्यक्ष को मिली उसके बाद अब उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधान सभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को पीएम के आगमन की जानकारी देने के बाद ही विधान सभा में तैयारी शुरू कर दी गई।

विधान सभा अध्यक्ष ने पीएम के आगमन को लेकर भवन निर्माण विभाग के साथ बैठक की। इस बैठक में मंत्री अशोक चौधरी और विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading