हाजीपुर-बरौनी होकर गोरखपुर व हावड़ा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल:वैशाली समेत अन्य जिलों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मुजफ्फरपुर:  रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर के रास्ते हावड़ा एवं गोरखपुर के मध्य 03021/03022 हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। मामले की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।

उन्होंने जानकारी दी कि गाड़ी संख्या 03021 हावड़ा-गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन हावड़ा से दिनांक 07 जुलाई को 23.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03022 गोरखपुर-हावड़ा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से दिनांक 08 जुलाई को 19.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

यह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सिवान, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर रुकेगी । इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 12 तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.