महिला के साथ सगे भाइयों ने किया रे’प का प्रयास:विफल रहने पर मा’रपीट किया ज’ख्मी

शिवहर : शिवहर जिले में तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विफल होने पर महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बचाने आई महिला की सास और बेटी को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना की बाबत पीडि़ता ने तरियानी छपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने लदौरा गांव निवासी दो लोगों को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीडि़ता अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच आरोपित उसके दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। साथ ही महिला, उसकी सांस और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस गई थी, लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.