अब बिहार में नूपुर के समर्थन में पोस्ट पर पि’टाई:20 से 30 लोगों ने युवक पर किया ह’मला, ला’त-घूं’सों से पी’टा

भोजपुर : नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डालने पर बिहार के भोजपुर जिले में एक युवक को जमकर पीटा गया। दुकान पर चाय पीते समय 20-30 युवकों ने उसे घेर कर लात-घूंसों से पिटाई की। चाय की दुकान में भी तोड़फोड़ की और दुकानदार को भी मारा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। युवक के समर्थन में भी लोग आ गए। घटना मंगलवार रात की है। तनाव के बाद आरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने पूरे एरिया को छावनी में बदल दिया है। पुलिस ने घायल से बात कर मारपीट करने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है।

दुकानदार की भी पिटाई करने के बाद दुकान में बर्बाद सामान।

कुछ दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था

आरा के दीपक ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट किया था। इसके बाद रईस नाम के लड़के ने उसके पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर विवाद बढ़ गया। मंगलवार की रात रईस और दीपक आरा के रामगढ़िया में एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी बीच फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद होने लगा।

दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर रईस अपने साथ करीब 20 से 30 लोगों को ले आया। सभी ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। लात-घूंसों से जमकर दीपक को पीटा गया। चाय की दुकान में तोड़फोड़ के साथ दुकानदार से मारपीट की गई। लोगों ने पुलिस को खबर दी।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

डीएम राजकुमार, एसपी संजय कुमार सिंह, एसडीएम ज्योतिनाथ सहदेव और एएसपी हिमांशु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। इस दौरान दीपक के समर्थन में लोग जुट गए। तनाव फैलता देख अफसरों ने मामले को शांत करवाया। इधर, एएसपी ने बताया कि स्थिति सामान्य है। पुलिस को तैनात किया गया है।

क्या बोले डीएम

डीएम राजकुमार ने कहा कि कुछ लोग यहां चाय पी रहे थे। पूर्व में किए पोस्ट को लेकर विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के बाद इलाके में गश्त बढ़ाई गई है। शांति समिति की बैठक हो चुकी है। थाने पर कुछ प्रबुद्ध लोगों को बुलाया गया है। अफवाह पर लोग बिल्कुल ध्यान नहीं दें। दो बच्चों के बीच आपसी झगड़े की बात थी। बाकी कोई बात नहीं है। प्रशासन पूरी तरह सजग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading