पुनपुन में दाे प्रॉपर्टी डीलर की ह’त्या :बाप ने जमीन का लिया था पैसा, हजम करना चाहता था बेटा इसलिए

पटना : जमीन का 1.50 लाख रुपए बकाया देने गए पुनपुन के मदारपुर के रहने वाले दाे प्राेपर्टी डीलर 31 वर्षीय जालेंद्र उर्फ टुन्नू और 33 साल के उमेंद्र उर्फ मनीष की हत्या कर दी गई। दाेनाें काे पहले गाेली मारी गई उसके बाद दाेनाें के शव काे चार टुकड़ाें में काट डाला।

मारे गए प्रोपर्टी डीलर और उग्र लोगों द्वारा जलाई गई आरोपी की गाड़ी। - Dainik Bhaskar

दाेनाें के सिर काे धड़ से अलग कर दिया। हाथ-पांव भी काट डाला। इसके बाद बाेरा में बंद कर भूसा के घर में छिपा दिया। पुनपुन थाना पुलिस ने दाेनाें की लाश काे आराेपी पिंटू सिंह के जट डुमरी स्थित घर में भूसा वाले कमरे से बरामद किया।

शव मिलने के बाद मदारपुर के लाेगाें ने आराेपी के घर काे घेरकर आग लगा दी। बाइक व कार काे फूंक डाला। लाेग पिंटू की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर हंगामा करने लगे। पिंटू के घर में माैजूद उसकी पत्नी और एक महिला काे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसएसपी डाॅ. मानवजीत सिंह ढिल्लाें ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पिंटू के करीबी धीरज कुमार के अलावा बृजनंदन सिंह, पिंटू की पत्नी खुशबू कुमारी, पिंटु की मां मीणा देवी काे गिरफ्तार कर लिया है। पिंटू और धीरज भी जमीन की खरीद-बिक्री करते हैं। पिंटू फरार है।

उग्र लोगों ने आराेपी के घर और गाड़ी काे फूंक डाला

पिंटू रकम बकाया होने की बात कह नहीं कर रहा था रजिस्ट्री

पिंटू के पिता विद्यानंद सिंह ने तीन साल पहले जट डुमरी रेलवे गुमटी के पास 12 कट्टा जमीन मनीष और टुन्नू काे बेची थी। रकम ले ली थी, पर रजिस्ट्री नहीं हुई थी। दाे साल पहले विद्यानंद की माैत हाे गई। उसके बाद से पिंटू रकम बकाया की बात कहकर रजिस्ट्री करने से इनकार कर रहा था। इसलिए तीन दिन पहले दाेनाें 1.50 लाख रुपए लेकर पिंटू के घर गए पर थे।

भूसा वाले घर में बोरे में रखे थे दोनों के शवों के टुकड़े

परिजनाें व गांव वालाें ने पुलिस काे बताया था कि पिंटू ने दाेनाें का अपहरण कर लिया या करवा दिया। या फिर हत्या कर कहीं शव काे छिपा दिया। पुलिस पिंटू के जट डुमरी स्थित घर के आसपास गश्त कर रही थी। मंगलवार काे पुलिस उसके घर गई और तलाशी लेने लगी। पुलिस जब भूसाघर पहुंची। भूसा काे हटाने लगी तब दाे बाेरे में दाेनाें की लाश मिली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading