मुजफ्फरपुर में नहर किनारे मिला महिला का श’व:चेहरे के पास दिखे ज’ख्म के कई निशान

मुजफ्फरपुर में बुधवार को नहर किनारे एक महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जिले के सरैया थाना अंतर्गत जैतपुर ओपी गांव के हरिहरपुर गांव की है। जहां महिला का शव नहर किनारे झाड़ियों में मिला है। शव मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई।

Woman Dead Body Found In Manali Police Lodges Fir - मनाली: मनाली में महिला की हत्या, पत्थरों के नीचे स्लीपिंग बैग में मिला शव - Amar Ujala Hindi News Live

लोगों ने मामले की जानकारी जैतपुर ओपी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बताया जा रहा है की मृतका के चेहरे के पास कुछ जख्म के निशान मिले है।

जिससे लोगो ने आशंका जताया है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फेंक दिया होगा। महिला ने सारी पहन रखा था। फिलहाल, महिला के पास से पुलिस को कुछ भी नही मिल सका है। जिसके कारण उसकी पहचान नही हो सकी है।

पुलिस छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है। स्थानीय लोगो के मुताबिक, इलाके से कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद आग की तरह खबर पूरे इलाके में फैल गई।

वही, लोगो ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया गया है। शव की पहचान नही हो सकी है। पहचान करने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading