रोहतास DM ने बच्चों के साथ खाया खिचड़ी-चोखा:निरीक्षण के लिए पहुंचे थे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया भी; सवाल-जवाब भी किया

रोहतास के डीएम धर्मेन्द्र कुमार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। डीएम बुधवार को निरीक्षण के लिए राजपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यायल पहुंचे। यहां वे MDM के खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए बच्चों के साथ लाइन में खुद बैठ गए। फिर खिचड़ी-चोखा का लुत्फ उठाया।

स्कूल में बच्चों से डीएम ने सवाल-जवाब भी किया।

रोहतास के डीएम धर्मेन्द्र कुमार एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। डीएम बुधवार को निरीक्षण के लिए राजपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यायल पहुंचे। यहां वे MDM के खाने की गुणवत्ता चेक करने के लिए बच्चों के साथ लाइन में खुद बैठ गए। फिर खिचड़ी-चोखा का लुत्फ उठाया।

डीएम ने बच्चों को भी पढ़ाया

डीएम धर्मेंद्र कुमार राजकीय मध्य विद्यालय में शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए। बच्चों को पढ़ाया भी। साथ ही उनसे सवाल-जवाब भी किया। स्कूल में पढ़ाई की व्यवस्था देखकर डीएम असंतुष्ट दिखे।

नल-जल योजना के निरीक्षण का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले भी डीएम का एक वीडियो वायरल हो गया था। नल-जल योजना के निरीक्षण के दौरान रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। लोगों ने भी डीएम की काफी तारीफ की थी। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह जिले के एक गांव में डीएम का जनता दरबार हो रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading