नालंदा में गर्लफ्रेंड की शादी में उसका प्रेमी पहुंच गया। वरमाला के दौरान वो स्टेज पर चढ़ा, जबतक लोग कुछ समझ पाते। उसने प्रेमिका को माला पहनाई और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आया है। प्रेमी का कहना है कि प्रेमिका ने ही उसे बुलाया था।
हालांकि, इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक का सिर फट गया और पूरा चेहरा सूज गया। युवक ने कहा कि फोन करके लड़की ने ही उसे बुलाया था। उसने ही कहा कि स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना।

पिटाई के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी करने से भी मना कर दिया।घटना मंगलवार रात हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है। युवक का नाम मुकेश कुमार है। लड़की भी गांव की है।हालांकि, इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में युवक का सिर फट गया और पूरा चेहरा सूज गया।

युवक ने कहा कि फोन करके लड़की ने ही उसे बुलाया था। उसने ही कहा कि स्टेज पर मेरी मांग में सिंदूर भर देना। पिटाई के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद लड़के वालों ने शादी करने से भी मना कर दिया।घटना मंगलवार रात हरनौत थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की है। युवक का नाम मुकेश कुमार है। लड़की भी गांव की है।

प्रेमिका ने ही बुलाया था
मुकेश ने बताया कि गांव की ही एक लड़की से उसका प्रेम-प्रसंग बीते एक साल से चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। लड़की के परिजनों को जब उसके अफेयर की जानकारी हुई तो उसकी जबरन दूसरी जगह शादी तय कर दी।उसकी प्रेमिका ने उससे कहा था कि जब उसकी शादी होने लगेगी तो वह वरमाला के वक्त आकर उसकी मांग में सिंदूर भर दे। युवक ने ऐसा ही किया पर उसकी हरकत पर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी।

युवक की हालत गंभीर, दोनों तरफ से शिकायत
जख्मी हालत में फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। यहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि जयमाला के वक्त लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया था, जिसमें युवक को बुरी तरह से पीटा गया है। दोनों तरफ से आवेदन मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।
