मुजफ्फरपुर में किशोरी को प्यार में भागने की मिली स’जा: दो दिनों से प्रेमी संग जंक्शन पर भटक रही

घर से भागकर प्रेमी से शादी करने की चाहत एक किशोरी को महंगा पड़ गया। घर से भागने के बाद अब उसके घर वाले उसे अपनाने से इनकार कर दिए हैं। मामला मुजफ्फरपुर का है। किशोरी पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की रहने वाली है। वह घर से भागकर प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन अब उसे परिजन अपनाने से इनकार कर दिए हैं।

रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका करती रही इंतजार, पैसे-गहने नहीं होने पर प्रेमी ने  फोन कर लिया ऑफ - minor girl ran away Chhattisgarh waiting at Dholpur  railway station lover mobile phone ...

बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण से प्रेमी युगल भागकर शादी करने मुंबई जा रहा था। बीते दो दिनों से जंक्शन पर थे। शक के आधार पर दोनों को जीआरपी ने पकड़ा था। फिर दोनों से सख्ती पूछताछ की गई। तब जाकर मामला सामने आया कि दोनों घर से भागे हैं। शादी करने मुंबई जाने वाले हैं। पवन एक्सप्रेस का जंक्शन पर इंतजार कर रहे हैं।

इसके बाद जीआरपी ने किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने किशोरी को पहचाना, लेकिन उसे अपनाने से मना कर दिया। कहा कि वे लोग नहीं आएगे। पुलिस को उचित कानूनी कार्रवाई करनी है। उसे पूरा करे। इसके बाद किशोरी को जीआरपी ने जंक्शन पर स्थित चाइल्ड लाइन को आगे की प्रक्रिया के लिए सौंप दिया। वे लोग उसे बेगूसराये शेल्टर होम भेजने की प्रक्रिया में जुटे हैं।

घर वाले दूसरी जगह तय करना चाहते थे किशोरी की शादी

जीआरपी ने बताया कि दो दिनों से दोनों जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर देखे जा रहे थे। पूछताछ की गई तो बात सामने आई। किशोरी ने बताया कि वह युवक से प्रेम करती है। दोनों के घर वाले को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। किशोरी के परिजन उसकी दूसरी जगह शादी तय करना चाहते हैं, लेकिन उसे भी यह मंजूर नहीं है।

इसे लेकर किशोरी के परिजनों ने उसकी एक दिन पहले पिटाई भी कर दी। फिर, उसकी शादी दूसरी जगह करने की तैयारी में जुट गए। जो किशोरी को मंजूर नहीं था। इसके बाद उन दोनों ने मुंबई भागकर जाने की तैयारी की। वहीं शादी करने का भी फैसला किया, लेकिन मुजफ्फरपुर में ही पकड़े गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading