सीएम उद्यमी योजना:अब 102 नहीं, रोजगार दिलाने वाले 54 ट्रेड के लिए ही मिलेगा अनुदान

पटना।  राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने वाले ट्रेड को ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में अब रखा गया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में बदलाव किया गया है। इस योजना के तहत 102 के बदले अब 54 तरह के ट्रेड के लिए ही अनुदान मिलेगा।

54 ट्रेड से बाहर रह गए उद्यमियों को ट्रेड बदलने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पोर्टल खुलते ही प्रथम दिन एक हजार उद्यमियों ने ट्रेड बदल लिया। 2021-22 में इस योजना के लिए 15985 लाभुकों में 1885 लाभुकों को प्रथम किस्त की 4 लाख की राशि दी जा चुकी है।

जिन चयनित उद्यमियों को प्रथम किस्त की राशि मिल चुकी है, उन्हें ट्रेड बदलने की जरूरत नहीं है। 434 रिजेक्ट हुए। 13666 उद्यमियों में 7237 उद्यमी 54 ट्रेड में हैं, जबकि 6429 उद्यमी शेष 48 ट्रेड में हैं। उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बताया कि टेक्सटाइल, लेदर व मैन्युफेक्चिरिंग से जुड़े उद्योग को बढ़ावा देने से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

योजना के लिए चयनित कोई भी उद्यमी इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेंगे। 10 लाख की राशि पाने के पात्र होंगे। udyamiuser.bihar.gov.in पर ट्रेड बदल सकते हैं। पहले से ट्रेड (प्रक्षेत्र) चयनित हैं, उन्हें दो सप्ताह के अंदर प्रथम किस्त की राशि 4 लाख रुपए स्वीकृत कर दे दी जाएगी।

मॉडल डीपीआर के आधार पर हीं प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरे किस्त की राशि डीपीआर के अनुरूप व्यय से संबंधित उपयोगिता जांच के बाद मिलेगी। इसके तहत 60-70 प्रतिशत परियोजना लागत प्लांट और मशीनरी के क्रय में खर्च करना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading