गांव में मां के अ’वैध सं’बंध नहीं झेल पाया बेटा, घर पर कर दिया ऐसा खौ’फनाक कां’ड

पटना : बिहार की राजधानी पटना में एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार डाला। आरोपी ने मां के कत्ल के बाद भी खुद को सामान्य रखा और अंतिम संस्कार के समय भी जमकर आंसू बहाए। हालांकि, पुलिस को उस बेटे पर शक हुआ।

File:Crime-scene-do-not-cross.jpg - Wikimedia Commons

पुलिस ने आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि  उसकी मां का गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था जिस वजह से समाज में बदनामी हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना इलाके का है। बीते 4 जुलाई में पिपरा गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला के पति ने केस दर्ज कराते हुए कहा था कि अज्ञात अपराधियों ने उसकी पत्नी की हत्या कर डाली।

लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो बेटा ही कातिल निकली। वारदात की रात मृतक महिला अपनी बहन और भांजी के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान बेटा ओम प्रकाश आया और सिर में गोली मारकर भाग गया।

जब पुलिस घर पहुंच गई तो आरोपी उसके बाद पहुंचा और अपनी मां के शव से लिपट-लिपटकर रोने लगा। पुलिस को उसपर शक हुआ। वहीं गांव के लोगों ने भी उसके बारे में कुछ-कुछ कहा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया।

सख्ती से पूछने पर उसने सारी कहानी उगल दी। उसने कहा कि वह अपनी मां के चरित्र से परेशान था। उनकी गांव में बदनामी हो रही थी। इस वजह से उसने अपने चाचा से हथियार लेकर मार दिया। पुलिस ने चाचा को भी अरेस्ट कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading