वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के गंगाजल गंगा घा’ट के पास गुरुवार की देर शाम बालू कारोबारियों से रं’गदारी वसूलने को लेकर अ’पराधियों ने नाव सवार एक मजदूर को गो’ली मा’र दी जिससे मजदूर गंभीर रूप से घा’यल हो गया। परिजनों ने घा’यल को हाजीपुर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां घा’यल का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बलुआ घटारो निवासी रामबहादुर सहनी का बेटा 18 वर्षीय रौशन कुमार नाव पर मजदूरी करता है। परिजन के मुताबिक घायल मजदूर गुरुवार की देर शाम में नाव से लंगा घाट से बालू लेकर सबलपुर घाट पर बालू उतार कर नाव से वापस जा रहा था।

उसी दौरान कुछ दूर नाव पर बैठे रं’गदारों ने रं’गदारी की मांग की, जिसके बाद बालू का’रोबारियों ने पांच सौ रुपए बालू के पोटली के साथ फें’क दिया,रं’गदारों में से कुछ जाने के लिए कहने लगे
और कुछ रुकने के लिए,इसी दौरान रं’गदारों की तरफ से फा’यरिंग कर दी गयी, जो नाव सवार एक मजदूर को गो’ली पे’ट के नीचे लग गई। घ’टना की सूचना मिलते ही घा’यल के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस घ’टना की जांच में जुट गई है।

