प्रेरणा की दोस्त पड़ सकती है सपना चौधरी पर भारी

एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ रीबूट में प्रेरणा की खास दोस्त का किरदार कर रहीं अंजू जाधव बड़े परदे पर बोहनी करने को तैयार हैं। अंजू अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़े परदे पर कंपटीशन देती नजर आएंगी।
अंजू जाधव इस बारे में कहती हैं- ‘मेरे पिता कभी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों या टेलीविजन में काम करूं। लेकिन मैंने उनसे कुछ समय मांगा और अपनी किस्मत आजमाने मध्य प्रदेश से मुंबई आ गई। अब अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत के बूते मैंने इंडस्ट्री में जो जगह बनाई है उस पर मेरे पिता गर्व महसूस करते हैं।’

इसके साथ ही अंजू जाधव कहती है कि- ‘मैंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन मुझे बड़े परदे पर भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा लेकिन अब मुझे यकीन हो चला है कि मेहनत के अलावा कामयाबी का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। मुझे खुशी है कि ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ के निर्माता और निर्देशक ने टेलीविजन पर मेरे काम को नोटिस किया और मुझे यह रोल ऑफर किया।’

बताते चले कि अंजू जाधव इससे पहले कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन सीरिल्स में ‘दिल देके देखो’, ‘कुछ रंग प्यार के’ ऐसे भी शामिल हैं। ‘कसौटी जिंदगी की’ सीरियल की बात करें तो इस वक्त सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी के अलावा कोमोलिका की अदाएं लोगों का दिल जीत रही है सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेरणा को प्यार का अहसास हो गया है जबकि अनुराग अभी भी समझ नहीं पा रहा है कि यह प्यार है या फिर कुछ और।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.