पटना। कटिहार में कोचिंग से पढ़कर वापस घर लौट रहे दो छात्र की बाढ़ के पानी में डू’बने से मौ’त हो गई। घ’टना डंडखोरा थाना क्षेत्र के सिंधिया पुल के पास की है। दोनों छात्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव के रहने वाले थे।
दोनों के परिजनों ने बताया कि एक ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ते थे। रविवार को कोचिंग गए थे। लेकिन अचानक उनके डू’बने की खबर मिली।
परिजनों के अनुसार, दोनों बाढ़ का पानी देखने के लिए सिंधिया पुल गए हुए थे। इसी दौरान एक छात्र का चप्पल बाढ़ के पानी में गिर गया। इसे निकालने के लिए वह जैसे नीचे उतरा, पानी में गिर पड़ा और डू’बने लगा। दूसरा छात्र उसे बचाने के लिए नदी में कू’दा और वह भी डू’ब गया।

