नालंदा में शादी के बाद दुल्हन ने लड़के के साथ जाने से इनकार कर दिया । लड़की ने कहा कि लड़का लंगड़ा है उसके साथ नहीं जाना। मैंने शादी के पहले उसे देखा नहीं था। पापा ने देखा था। अब चाहे दूसरी शादी हो या तीसरी लेकिन इस लड़के के साथ तो नहीं रहना है। लड़के का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक है। उसके पैर में कोई परेशानी नहीं है। अपनी दुल्हन को वापस लाने के लिए लड़के ने थाने में गु’हार लगाई है।
मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव का है। दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि दूल्हा पैर से दि’व्यांग है। इसलिए उसके साथ वह नहीं रहना चाहती। वहीं दूल्हे ने कहा कि यह गलत आ’रोप है, मैं बि’ल्कुल ठीक हूं।
8 जुलाई को हरनौत थाना क्षेत्र के उखड़ा गांव से सकलदीप मांझी के बेटे मुकेश कुमार की बारात आई थी। नूरसराय के रतनपुरा गांव निवासी मनोज मांझी की बेटी शोषम कुमारी की शादी मुकेश कुमार के साथ बीते 8 जुलाई को हुई।
लड़की का कहना है कि फेरे लेने के वक्त लड़का लं’गड़ा कर चल रहा था। इसके बाद शादी होने के बाद दूसरे घर में मौजूद देवी देवताओं के पैर छूने गई तो लड़का पीछे पीछे और वह आगे आगे चल रही थी। सीढ़ी चढ़ने के दौरान लड़का ल’ड़खड़ाने लगा जिससे उसके दि’व्यांग होने का पता चला।

इस घटना के बाद लड़का अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए और समाज में हो रही ब’दनामी के कारण पुलिस से न्या’य की गु’हार लगाने थाने पहुंचा। उसने कहा कि उसे शादी के बाद दि’व्यांग साबित कर दिया गया है। गांव में ब’दनामी हो रही है अब उसे अपनी दुल्हन को साथ ले जाना है।
