मुजफ्फरपुर : जिले में रविवार को एचडीएफसी बैंक के द्वारा शहर में पौधरोपण किया गया। श्री हिमांशु एवं राजीव कुमार के नेतृत्व में शहर के खुदीराम बोस कारागार में पौधारोपण का आयोजन हुआ । जिसमे लगभग 500 पौधे लगाए गए। जहां कारागार प्रशासन की ओर से संजय कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी ने साथ में पौधरोपण किया।

संजय कुमार से हुई बातचीत में उन्होंने बताया की पौधे लगाने के कितने फायदे है। जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है, उसे रोकने के लिए पेड़ लगाकर ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ने से रोका जा सकता है। संजय कुमार ने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की लोगो से अपील भी की।

ग्राम फतेहपुर, बलिया, प्रखंड – कुढ़नी में भी रविवार को ग्रामीणों के बिच पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में बैंक कर्मी कुमार अमित राजन, अलोक रंजन झा, ऋषि कुमार, विवेक कुमार, ऋतुराज, आकृति सिंह, कोमल कुमारी, तथा प्रभाकर कुमार , विशेष रूप से शामिल थे।

आगे पूछे जान पर राजीव कुमार ने बताया की भविष्य में आगे भी हम ऐसा कार्य करते रहेंगे। पौधरोपण जैसे कार्यों को बढ़ावा देते रहेंगे, जिससे की हमारा पर्यायवरण सुन्दर व स्वच्छ बना रहे। ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिले स्वच्छ वातावरण मिले।






