मुजफ्फरपुर : श्रावणी मेले को लेकर रविवार को एसडीओ पूर्वी ज्ञानप्रकाश ने कांवरियां पथ में चल रहे बैरिकेडिंग कार्य की बारीकी से जांच की। इस दौरान बाबा गरीबनाथ मंदिर से लेकर प्रभात सिनेमा रोड व बजरंगबली चौक के समीप बन रही बैरिकेडिंग की मजबूती देखी।
इसके बाद साहू रोड व जिला स्कूल में चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले को लेकर कांवरियां पथ में तेजी से कार्य चल रहा है।
एसडीओ पूर्वी ने कहा कि श्रावण मेले को लेकर प्रभात सिनेमा से लेकर गरीबनाथ मंदिर तक संपूर्ण रूप से बैरिकेडिंग किया जाएगा। वहीं कार्य प्रगति पर है।
साथ ही साथ किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार का चोट न लगे और ना ही किसी को कष्ट हो। रोड की भी मरम्मत की जा रही है।
एवं साफ-सफाई भी किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में सुविधा हो। इसके लिए संबंधित लोगों को मौके पर बाबा गरीबनाथ के प्रधान पुजारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस मौके पर पंडित विनय पाठक व केपी पप्पू आदि मौजूद थे।

