डिवाइडर से टकराई : पटना से मुजफ्फरपुर जा रहा था सीमेंट लोड ट्रक

हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सीमेंट से भरा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। जिसके कारण हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग से आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर सीमेंट की बोरियां एवं ट्रक को क्रेन की मदद से हटाने की कवायद शुरू कर दी है।

पलटा ट्रक।

हाजीपुर को महात्मा गांधी सेतु को जोड़ने वाली पथ पर सदर थाना के पास डिवाइडर से टकराई ट्रक ने सड़क पर ही पलट गया। ट्रक पटना से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी वही ट्रक में सीमेंट लोड था सड़क पर पलटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गई।

मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने रॉन्ग साइड से यातायात को बहाल करवाया वही क्रेन मंगाकर ट्रक को उठाने की कवायद शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.