बिहार के आरा में डबल मर्डर के आरोप में बंद एक कैदी ने फिल्मी स्टाइल में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। बीमारी का बहाना कर पहले अस्पताल पहुंचा। वहां पुलिस से सेटिंग कर कार में कपड़े चेंज किए। फिर शहर के एक निजी होटल में चला गया। वहां उसने पार्टी की, केक काटा। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

इसकी भनक SP को लग गई। इसके बाद दो थानों की पुलिस भेज दिया। आरा सदर अस्पताल में पुलिस उसे तलाशती रही। इस दौरान कार से पहुंचकर उसने कपड़े उतार दिए और तौलिया लपेटकर घूमने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कैदी विनोद सिंह, कारीसाथ गांव निवासी शिवपूजन सिंह का 48 वर्षीय पुत्र है। वह डबल मर्डर का आरोपी है। विनोद को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में हार्ट के इलाज के लिए जेल से बीते सप्ताह पहले लाया गया था। वो सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में था, लेकिन शनिवार की रात वह पुलिस से सेटिंग कर अपना मैरिज एनिवर्सरी मनाने एक निजी होटल में चला गया। इसकी जानकारी भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को मिली।

SP संजय सिंह ने उसी रात युवक की गिरफ्तारी के लिए नगर और नवादा थाना की पुलिस को अस्पताल के चारों ओर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद दोनों थाना की पुलिस ने उक्त आरोपी की तलाश में जुट गई। काफी देर तक तलाशने के बाद आरोपी को अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। इधर रविवार को नगर थाना की पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है।

वापस लौट कपड़े बदले, तौलिया लपेट घूमने लगा
पुलिस के अनुसार जब पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची। तो वह अस्पताल में नहीं था। टीम उसे अस्पताल परिसर के चारों ओर तलाश कर रही थी। थोड़ी देर बाद इसकी भनक विनोद सिंह को लगी, लेकिन फिल्मी स्टाइल में विनोद सिंह पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल कैंपस में प्रवेश किया। गाड़ी में कपड़े खोल कर तौलिया पर घूमने लगा। कुछ देर छानबीन करने के बाद पुलिस उसे अस्पताल के शौचालय के पीछे से पकड़ लिया गया। इधर, नगर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसपर FIR करके जेल भेज दिया जाएगा।

साथ देने वालों पर होगी कार्रवाई
मामले को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के नाम पर विनोद सिंह को आरा सदर अस्पताल में आया गया था। इसके बाद वो शनिवार की रात उसके घर का कोई फंक्शन शहर के एक निजी होटल में चल रहा था। वो वहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से निकलकर पार्टी में पहुंच गया था। उक्त सूचना मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी कर FIR किया गया है। साथ ही अस्पताल में जो भी लोग उसके साथ थे, उनपर भी कार्रवाई की जाएगी।

डबल मर्डर, गांजा तस्करी, लूट सहित कई मामले में केस
वहीं कर्तव्यहीनता के आरोप में ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथी विभागीय कार्रवाई भी चलेगी। एसपी ने बताया कि विनोद सिंह उदवंतनगर थाना में डबल मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया था। यही नहीं विनोद सिंह पर कई गांजा तस्करी,लूट,छिनतई समेत आधा दर्जन संगीन मामलों में वांछित है ।
