मिट्टी हिलती देख डरीं महिलाएं…खोदा तो बच्ची निकली: मासूम बोली- मुंह में मिट्टी डालकर द’फना दिया

छपरा में एक तीन साल की बच्ची को जिंदा दफन करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से मासूम की जान बच गई है पर वो जो बोल रही है, वो सुनने वाला एक बार आश्चर्यचकित जरूर हो जा रहा है। बच्ची के अनुसार, उसे उसकी मां और नानी ने मुंह में मिट्‌टी भर जमीन के नीचे दफना दिया था।

आपबीती सुनाती बच्ची।

घटना कोपा मरहा नदी के किनारे कब्रिस्तान की है। रविवार को कुछ महिलाएं इधर लकड़ी चुनने पहुंची तो मिट्‌टी को हिलता देखा। वो डर गई पर किसी तरह मिट्‌टी को हटाया गया तो नीचे बच्ची लेटी मिली।

मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। बच्ची गांव का नाम नहीं बता पा रही है पर रूह कंपा देने वाली घटना उसे याद है। उसने पुलिस के सामने भी यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि जब महिलाएं वहां पहुंची, उसी वक्त बच्ची को दफनाया गया होगा। तभी उसे बचाया जा सका।

कोपा थानाध्यक्ष ने गश्ती दल में तैनात एएसआई रविंदर सिंह को मौके पर भेज कर घटना की जानकारी के लिए भेजा तो देखा कि बच्ची को ग्रामीण निकाल कर पानी पिला रहे है। बच्ची काफी जख्मी हालत में थी। कोपा पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को बच्ची ने अपना नाम लाली और पिता व मां का नाम राजू शर्मा एवं रेखा देवी बताया। वो सिसकते हुए बताती है कि मेरी मां और नानी ने घूमने के बहाने लाकर मेरा गला दबा कर मिटी में गाड़ दिया।

चिल्ला रही थी तो मुंह में मिट्टी भर दी। कोपा पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। बच्ची का इलाज आशा की देखरेख में कराया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading