मुजफ्फरपुर : वार्ड-38 में कांवरियों की सेवा के लिए शिविर का होगा आयोजन

मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड नंबर 38 स्थित प्रसिद्ध कृष्णा बम के आवास पर श्रावणी मेला को लेकर बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कांवरियों की सेवा व सुविधा के लिए लगाए जाने वाले शिविर को लेकर चर्चा की गई। इसमें चकवासु वार्ड-38 के हाथी चौक के पास शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जाएगी।

इस शिविर में कांवरियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा, पेयजल आदि की व्यवस्था रहेगी। प्रसिद्ध कृष्णा बम ने बताया कि वार्ड नंबर-38 के हमारे वार्ड पार्षद एकबाल कुरैशी जी एवं बेगम जी को मैं बधाई दे रही हूं कि इसी तरह सदभावना का नींव जो डाले है ये कांवरियां सेवा शिविर लगाने का। इसके लिए मेरे आवास पर बैठक हुई है। और शिव ही ईश्वर है ईश्वर एक ही है इसका संदेश भी दे रहे है।

ईश्वर बांटे हुए नहीं है। सर्वधर्म सम्मेलन, सर्वधर्म सेवा का ये नींव दिए है यह बहुत ही खुशी की बात है। ऐसा मेरे देश में अगर सारी जगह प्रथा हो जाए तो हम कहीं दूसरे हैं ही नहीं। ईश्वर एक ही है। कांवरियों का प्रचलन बहुत दिन से है। और मेरा तो एक शिव के प्रति अगाध्य प्रेम है। भक्ति है।

चालीस वर्ष से डाक कांवड़ सेवा के तहत बाबा वैद्यनाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक करते हुए। इस बार मैं महाकाल उज्जैन के लिए कांवड़ 17 तारीख को ले रही हूं।

चार दिनों में वहां चढ़ाने के बाद बाबा वैद्यनाथ धाम भी जाना है। यह निश्चित नहीं है। लेकिन जाना है। यह एक सेवा है एक तप है।

ऐसे तपस्वियों का जो कांवड़ लेकर चलते है उनको भी अपनी भावना को इस तरह बनाना है कि हम सब एक है। और सदभाव बनाते हुए कांवड़ यात्रा पूरी करनी है, सेवा लेनी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading