पिता ने 9 महीने के बेटे को मा’र डा’ला!: बच्चे के जन्म के दूसरे दिन पत्नी की ह’त्या

नालंदा में एक पिता ने अपने 9 माह के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का केस पहले से चल रहा था। परिजनों का कहना है कि 9 महीने पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था। दूधमुंहे की हत्या से परिजन सदमे में हैं।

बच्चे की फाइल फोटो।

बच्चा अपने ननिहाल में रह रहा था। रविवार की शाम आरोपी पिता चुपके से घर में घुसा और बच्चे की हत्या कर फरार हो गया। घर में उस वक्त बस बच्चे की मामी थी। आरोपी को भागते हुए गांव वालों ने देखा, पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। मामला गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव का है।

बच्चा नवादा जिला के पकरीवरावां थाना क्षेत्र के देवधा गांव निवासी पूरन दास का बेटा आर्यन कुमार है, जिसकी हत्या की गई। आरोपी पूरन दास पर दहेज के लिए पत्नी की हत्या का भी मुकदमा चल रहा है। पूरन ससुरालवालों पर लगातार केस उठाने का दबाव बना रहा था।

बेटे के जन्म के 2 दिन बाद की थी पत्नी की हत्या
बच्चे के मामा अजीत कुमार ने बताया कि 9 महीना पहले आर्यन के जन्म के 2 दिन बाद ही बहन प्रियंका कुमारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया था। बहन की मौत के बाद से वो ननिहाल में पल रहा था। बहनोई पर हत्या का मुकदमा किया गया था। तब से आरोपित बराबर केस उठाने की धमकी दे रहा था।

चुपके से घर में घुसकर बच्चे को मार डाला
अजीत ने बताया कि रविवार को उसके घर के लोग खेत में काम करने गए थे। घर में सिर्फ भाभी थी। इसी दौरान उसने घर में चुपके से घुसकर बच्चे की हत्या कर दी। गांववालों ने भागते देखकर उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह बाइक पर बैठकर भाग निकला।

हालांकि, बच्चे की हत्या कैसे की गई, इसका अभी पता नहीं चला है। इस संबंध में गिरियक थानाध्यक्ष ने बताया ‘शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर FIR की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.